सर्वनाम (Sarvnam) किसे कहते हैं, परिभाषा, भेद और 100+ उदाहरण

वह शब्द है जो वाक्य में संज्ञा की जगह प्रयुक्त होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: मैं, वह, हम, आप, आदि। यह वाक्य के अन्य शब्दों को जोड़कर उन्हें..

सर्वनाम व्याकरण और भाषा का एक मुख्य अंग है, इसे जोड़कर भाषा को और अधिक प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया जाता है। आज के इस पोस्ट में देखेंगे कि सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvnam Kise Kahate Hain), सर्वनाम की परिभाषा, सर्वनाम के भेद, सर्वनाम वाक्य के 20+ उदाहरण (Sarvnam ke Udahran) और सभी भेदों के 10-10 उदाहरण। 

सर्वनाम के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आज के इस लेख को अंत तक पढ़ें।


सर्वनाम किसे कहते है, परिभाषा, भेद और इसके 20+ उदहारण (Sarvanaam in Hindi)
सर्वनाम किसे कहते है? (Sarvnam kise kahte hain)

सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvnam Kise Kahate Hain)

सर्वनाम की परिभाषा (Sarvnam Ki Paribhasha): वह शब्द है जो वाक्य में संज्ञा की जगह प्रयुक्त होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: मैं, वह, हम, आप, आदि। सर्वनाम, वाक्य के अन्य शब्दों को जोड़कर उन्हें प्रभावशाली ढंग से बताने का काम करता है। यह शब्द व्यक्ति, स्थान, वस्तु, संख्या आदि की सूचना देने के लिए प्रयोग किया जाता है। 

'सर्वनाम' का शाब्दिक अर्थ है - सबका नाम। ये शब्द किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा प्रयोग नहीं किये जाते, बल्कि सभी के द्वारा प्रयोग किये जाते हैं और किसी एक के लिए नहीं, बल्कि सभी के नाम हैं। सभी लोग 'मैं' का प्रयोग अपने लिए करते हैं, इसलिए 'मैं' किसी एक का नाम नहीं है, यह सभी का नाम है।

सर्वनाम का उपयोग (Sarvnam ka Upyog)

इसे हिंदी व्याकरण में 'क्रिया के साथ संबंध बताने वाला शब्द' के रूप में भी जाना जाता है। सर्वनाम वाक्य में प्रयुक्त होने पर नाम की जगह ले लेता है तथा स्वरूप, संख्या और व्यक्ति के आधार पर व्यक्ति, स्थान या वस्तु को दर्शाता है। सर्वनाम का उपयोग भाषा में प्रभावशाली ढंग से संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति से बचने और वाक्य को संक्षिप्त में लिखने के लिए किया जाता है।

सर्वनाम के उदाहरण (Sarvnam Ke Udaharan)

  1. श्याम तेज छात्र है। वह अपनी कक्षा में प्रथम आता है।
  2. शारदा ने कहा कि मैं अभी स्कूल जा रही हूं।
  3. मोहन तुम आजकल क्या पढ़ रहे हो?
  4. राम और सोहन खिलाड़ी है। वे क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में वह श्याम के लिए, मैं शारदा के लिए, तुम मोहन के लिए और वे राम और सोहन के लिए आया है। श्याम, शारदा, मोहन, राम और सोहन संज्ञा शब्द है, और वह, मैं, तुम और वे सर्वनाम है। ये सर्वनाम शब्द संज्ञा के बदले में प्रयुक्त हुआ है।

सर्वनाम के 10 उदाहरण (Sarvnam ke 10 Udaharan)

  1. मैं
  2. हमलोग
  3. आप
  4. आपलोग
  5. तुम 
  6. तू
  7. वह
  8. वे
  9. ये
  10. यह

सर्वनाम वाक्य के 20 उदाहरण (Sarvnam ke 20 Udaharan in Hindi)


1. मैं बहुत खुश हूँ।
   सर्वनाम: मैं

2. वह अपनी किताब पढ़ रही है।
   सर्वनाम: वह, अपनी

3. तुम कहाँ जा रहे हो?
   सर्वनाम: तुम

4. हमने अच्छा खाना खाया।
   सर्वनाम: हमने

5. यह गाड़ी मेरी है।
   सर्वनाम: यह, मेरी

6. वे लोग यहाँ क्यों हैं?
   सर्वनाम: वे

7. कोई आया है।
   सर्वनाम: कोई

8. कुछ लोग बाहर खड़े हैं।
   सर्वनाम: कुछ

9. हर कोई अपनी खुशियों का पता लगाना चाहता है।
   सर्वनाम: हर कोई, अपनी

10. कोई भी उत्तर दे सकता है।
    सर्वनाम: कोई भी

11. कई लोग वहाँ मौजूद थे।
    सर्वनाम: कई

12. उसने थोड़ा पानी पी लिया।
    सर्वनाम: उसने

13. मेरी ज़िन्दगी में बहुत सारे बदलाव हुए हैं।
    सर्वनाम: मेरी

14. वह उसके बारे में कुछ कहना चाहता है।
    सर्वनाम: वह, उसके

15. यह गीत वही गाता है जिसे मैं पसंद करता हूँ।
    सर्वनाम: यह, वही, मैं

16. जो रात हो रही है, उसमें बहुत सुंदर चाँद है।
    सर्वनाम: जो, उसमें

17. वह जहां गया, वहाँ बहुत सुंदरी मंदिर है।
    सर्वनाम: वह, जहां, वहाँ

18. जिस दिन तुम आएँगे, हम बहुत खुश होंगे।
    सर्वनाम: जिस, तुम, हम

19. उसकी वह खामोशी मुझे परेशान कर रही है।
    सर्वनाम: उसकी, वह, मुझे

20. जैसा तुम कहो, वैसा करूँगा।
    सर्वनाम: जैसा, तुम

सर्वनाम के भेद (Sarvnam ke Bhed)

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं। वे निम्नलिखित हैं

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Purushvachak Sarvnam)
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchayvachak Sarvnam)
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay vachak Sarvnam)
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashnvachak Sarvnam)
  5. निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvnam)
  6. संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandhvachak Sarvnam)

सर्वनाम के भेद का चार्ट 

सर्वनाम किसे कहते हैं, परिभाषा, भेद और 100+ उदाहरण (Sarvnam in Hindi)
सर्वनाम के भेद (Sarvnam ke bhed)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Purushvachak Sarvnam)

वह सर्वनाम जो व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता हैं, पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। उदाहरण: मैं, तुम, वह, हम, आप, वे। 
उदाहरण वाक्य: मैं आज क्रिकेट खेलकर खुश हूँ।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:
  1. उत्तम पुरुष - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलनेवाला स्वयं के लिए करता है उसे उत्तम पुरुष कहते है। जैसे - मैं, हम, मेरा, हमसे आदि।
  2. मध्यम पुरुष - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बात किए जाने वाले या सुनने वाले के लिए होता है उसे मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे - तुम, आप, तुम्हारा, आपका आदि।
  3. अन्य पुरुष - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग अन्य व्यक्ति के लिए होता है उसे अन्य पुरुष कहते है। जैसे - वह, यह, वे, ये, उसको, उनको, आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. मैं दुकान पर गया।
  2. आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।
  3. वह एक अच्छा गायक है।
  4. वह एक डॉक्टर है।
  5. हम पार्क में जा रहे हैं।
  6. वे बास्केटबॉल खेल रहे हैं। 
  7. वह पार्क में था।
  8. यह मुझे दे दो।
  9. हम खेल खेल रहे हैं।
  10. वे टिकट खरीद रहे हैं।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchayvachak Sarvnam)

वह सर्वनाम जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर (समीप या दूर) संकेत करता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: यह, वह, ये, आप, वे, यही, वही, ऐसा, वैसा, तुम। 
उदाहरण वाक्य: यह मेरा घर है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. वह कुत्ता रोहन का है।
  2. राम को यह बहुत पसंद आया।
  3. सोहन तबसे वही बैठा है।
  4. इस काम को ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।
  5. कल आप सही कह रहे थे।
  6. वे यह नहीं चाहते हैं कि आप वैसा करें।
  7. ये आपको पसंद नहीं करते हैं।
  8. कृष्ण को अबतक यह समझ आ गया होगा।
  9. क्या तुम खेलने के लिए तैयार हो?
  10. हां, वे तैयार हैं।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay vachak Sarvnam)

वह सर्वनाम किसी अनिश्चित, अप्रत्यक्ष या अपनी पहचान के बिना बात करता है उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: कोई, कुछ, कहीं, कभी, किसी। 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. कोई आया हैं।
  2. क्या तुम कभी वहां गए हो?
  3. कल से वह कहीं गया है।
  4. पहले वहां पर कुछ था।
  5. क्या कोई इसे जानता है?
  6. मैं कभी मंदिर जाऊंगा।
  7. मुझे नहीं लगता है कि इसका जवाब कोई जानता हैं।
  8. किसी से यह काम करवा लो।
  9. क्या किसी ने यह गलती किया था?
  10. यह कार्य किसी के लिए आसान होगा।

4. प्रश्नवाचक सर्वनाम  (Prashnvachak Sarvnam)

वैसे सर्वनाम जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयुक्त होता है, प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। उदाहरण: कौन, क्या, कहाँ, कितना। 

प्रश्नवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. वह कौन है?
  2. वे लोग क्या कर रहे हैं?
  3. इस चीज को किसको देना है?
  4. पृथ्वी कितना बड़ा है?
  5. रामनगर कहां है?
  6. रोहित ने मेज पर क्या रखा?
  7. आकांक्षा कहां रहती है?
  8. ये किनके लिए हैं?
  9. वहां किन्हें नहीं जाना चाहिए?
  10. राम और सीता कहां पढ़ते हैं?

5. निजवाचक सर्वनाम (Nijvachak Sarvnam)

 वैसे सर्वनाम जो वाक्य के कर्ता के रूप में प्रयुक्त होता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: अपना, अपनी, अपने। 

निजवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. मैं अपनी कलम लेने आई हूं।
  2. वह अपनी किताब पढ़ रही है।
  3. उसे अपना काम करना चाहिए।
  4. वे लोग अपने कार से जा रहे हैं।
  5. तुम अपना रास्ता स्वयं चुनो।
  6. वक्त किसी का अपना नहीं होता है।
  7. अपनी इच्छाओं में मत बंधे रहो।
  8. वह अपना घर जा रहा था।
  9. तुम अपना खाना ले आओगे।
  10. मेरी अपनी किताब खो गई। 

6. संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandhvachak Sarvnam)

वैसे सर्वनाम शब्द जो व्यक्ति या वस्तु के साथ संबंध प्रकट करता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। उदाहरण: मेरा, तुम्हारा, हमारा उसका, उसी, इसका, उनका। 

संबंधवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

  1. मेरी ज़िंदगी में बहुत सारे बदलाव हुए हैं।
  2. मेरी साइकिल खो गई है।
  3. यह हमारा स्कूल है।
  4. राम ने उसकी मदद की।
  5. भारत देश हमारा है।
  6. हमें उनकी मदद करनी चाहिए।
  7. यह कलम इसकी है।
  8. क्या यह घर तुम्हारा है?
  9. हां, यह घर मेरा है।
  10. मैंने तुम्हारा कुत्ता नहीं देखा है।
ये थे सर्वनाम के 6 प्रमुख भेद और उनके उदाहरण। आशा है यह पसंद आया। अब चलिए कुछ सर्वनाम के एकवचन और बहुवचन रूपों को देखते है।

सर्वनाम के एकवचन और बहुवचन रूप

एकवचन बहुवचन
मैं हमलोग
आप आपलोग
तुम तुमलोग
यह ये
वह वे
मेरी हमारी
मेरा हमारा
तेरी तुम्हारी
तेरा तुम्हारा
आपका आपलोगों का
उसका उनका
इसका इनका
उससे उनसे
मुझसे हमसे
मुझपर हमपर
उसमें उनमें
किसने किन्होंने
किसको किनको
किसे किन्हें
इसमें इनमें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. सर्वनाम किसे कहते हैं?

वह शब्द है जो वाक्य में संज्ञा के बदले प्रयुक्त होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: मैं, वह, हम, आप, आदि। 

2. सर्वनाम के 10 उदाहरण क्या क्या हैं?

सर्वनाम के 10 उदाहरण: मैं, हम, तू, तुम, आप, वह, यह, कोई, किसे, और यही हैं। ये सर्वनाम शब्द संज्ञा के बदले में प्रयुक्त होते हैं।

3. सर्वनाम के 6 भेद कौन कौन से हैं?

सर्वनाम के छः भेद हैं: पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम और संबंधवाचक सर्वनाम।

4. हिंदी में कुल कितने सर्वनाम हैं?

हिंदी में छः सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम और संबंधवाचक सर्वनाम हैं।

5. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

पुरुषवाचक सर्वनाम वह सर्वनाम है जो व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता है। जैसे मैं, आप, तुम, वह आदि।

6. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं - उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, और अन्य पुरुष।

निष्कर्ष

व्याकरण और भाषा में सर्वनाम का एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्वनाम उस शब्द को कहते है जो संज्ञा के बदले में आकर संज्ञा के पुनःरावृति को रोकता है। आशा है इस लेख से "सर्वनाम किसे कहते हैं" अच्छी तरह से समझ आ गया है। 
इस लेख "सर्वनाम किसे कहते हैं, परिभाषा, भेद और 100+ उदाहरण (Sarvnam in Hindi)" को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी कुछ नया सीखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

About the Author

Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.