जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं, इसके 100+ उदाहरण | वाक्य और Pdf सहित

जातिवाचक संज्ञा के 100 उदाहरण (Jativachak Sangya ke Udaharan) को देखेंगे जिनसे इसे समझने में मदद मिलेगी।

संज्ञा हिंदी व्याकरण में एक महत्वपूर्ण विषय हैं, इसे जाने बिना व्याकरण को ठीक तरीके से समझ नहीं जा सकता हैं। संज्ञा को साधारण भाषा में नाम भी कहा जाता हैं, क्योंकि यह किसी व्यक्ति, वस्तु, जानवर, आदि के नाम का बोध करता हैं। साधारणतः संज्ञा के पांच भेद हैं, जिनमें से जातिवाचक संज्ञा भी एक भेद हैं। 

पिछले कुछ लेखों में हमने भाववाचक संज्ञा, समूहवाचक संज्ञा जैसे संज्ञा के भेदों की चर्चा की हैं, इसलिए आज के इस लेख में हम जातिवाचक संज्ञा पर चर्चा करेंगे। हम जातिवाचक संज्ञा के 100 उदाहरण (Jativachak Sangya ke Udaharan) को देखेंगे जिनसे इसे समझने में मदद मिलेगी।

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं (Jativachak Sangya kise Kahate Hain)

जातिवाचक संज्ञा (Jativachak Sangya) वैसा संज्ञा है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, जानवर, स्थान, दिन, महीना, आदि के संपूर्ण जाति का बोध करता है। उदाहरण के लिए, लड़का शब्द किसी खास लड़का का बोध न करके संपूर्ण लड़का जाति का बोध कर रहा है, इसलिए लड़का एक जातिवाचक संज्ञा शब्द है।

इसी प्रकार औरत, गाय, खरगोश, महीना, दिन, पंखा आदि किसी खास व्यक्ति, जानवर, महीना, दिन या वस्तु का बोध न करा कर पूरे जाति का बोध कर रहा हैं, इसलिए ये सब जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण | वाक्य और Pdf सहित
जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण | वाक्य और Pdf सहित


चलिए अब जातिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण देखते हैं, और इसे बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करते हैं।

जातिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण वाक्य 

  1. लड़का - वह लड़का खेल कूद में माहिर है।
  2. लड़की - इस कक्षा में एक लड़की ने टॉप किया है।
  3. आदमी - प्रत्येक आदमी को ईमानदार होना चाहिए।
  4. शेर - जंगल का राजा शेर को कहा जाता है।
  5. गाय - गाय पवित्र जानवरों में से एक है।
  6. नदी - प्रत्येक व्यक्ति को नदी का पानी स्वच्छ रखना चाहिए।
  7. पहाड़ - भारत में अनगिनत पहाड़ हैं।
  8. पुस्तक - पुस्तक ज्ञान के दरवाजा को खोल देता है।
  9. मेज - अधिकांश मेज लकड़ी के बने होते हैं।
  10. देश - विश्व में कई देश हैं।

जातिवाचक संज्ञा के 20+ उदाहरण - Jativachak Sangya ke 20+ Udaharan

  1. डॉक्टर बच्चों को बीमारियों से ठीक करते हैं।
  2. इंजीनियर ने नया प्रोजेक्ट सम्पन्न किया।
  3. क्लर्क दस्तावेज़ों को संगठित कर रहा है।
  4. परीक्षा के लिए छात्र तैयारी कर रहे हैं।
  5. वैज्ञानिक ने नए खोज का अनुसंधान किया।
  6. वाहन सड़कों पर भ्रमण कर रहे हैं।
  7. सैनिक देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
  8. शहर में एक भव्य महल स्थापित है।
  9. जिले के पश्चिमी हिस्से में एक छोटा गांव है।
  10. झरने से पानी की धारा निकल रही है।
  11. रात में आकाश में चमकते तारे देख सकते हैं।
  12. ग्रह मंगल उस दिन सबसे करीब था।
  13. गांव में खेती का काम होता है।
  14. नगर में शॉपिंग के लिए बड़े बाजार हैं।
  15. पंचायत ने समस्याओं का समाधान किया।
  16. दल के सदस्यों ने एकता से काम किया।
  17. रसोई में खाने के लिए बर्तन हैं।
  18. कमरे में एक बड़ा बिस्तर है।
  19. लेखक एक रोमांचक कहानी लिख रहे हैं।
  20. कवि कविता में भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
  21. खिलाड़ी क्रिकेट में अच्छे हैं।
  22. नेता लोगों के मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण | वाक्य और Pdf सहित
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण


जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाह

रण - Jativachak Sangya ke Udaharan

नीचे जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण दिए गए हैं, जो आपको इसे बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगे:-

आदमी औरत बच्चा
लड़का लड़की जवान
बूढ़ा युवक किशोर
विद्यार्थी कर्मचारी नेता
साधु जानवर पशु
पक्षी मछली सरीसृप
उभयचर कीट स्तनधारी
पेड़ पौधा फूल
फल सब्जी अनाज
दाल बीज वस्तु
चीज़ उपकरण खिलौना
कपड़ा जूता चश्मा
घड़ी टोपी स्थान
शहर गांव देश
महाद्वीप समुद्र नदी
पहाड़ तालाब द्वीप
दिन रात सप्ताह
महीना साल शताब्दी
सहस्राब्दी युग अमीर
गरीब बीमारी धर्म
हिंदू मुस्लिम ईसाई
सिख बौद्ध जैन
यहूदी पारसी डॉक्टर
इंजीनियर क्लर्क परीक्षा
वैज्ञानिक वाहन सैनिक
महल जिला झरना
तारा ग्रह गांव
नगर पंचायत दल
बर्तन कमरा लेखक
कवि कविता खिलाड़ी
नेता

जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण Pdf Download 

जातिवाचक संज्ञा के 100+ उदाहरण Pdf Format में डाउनलोड करने के लिए लाल बटन पर क्लिक करें। इस तरह की और जानकारी भरी PDF प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को नीले वाले बटन से ज्वाइन कर सकते हैं।


इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद...

इन्हें भी पढ़ें:

About the Author

My name is Gyanesh Kushwaha, and I’m a college student who’s passionate about reading, writing and coding. I am here to share straightforward advice to students. So if you’re a student (high school, college, or beyond) looking for tips on studying, …

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.