तत्पुरुष समास (Tatpurush Samas) किसे कहते हैं, परिभाषा और 100 उदाहरण

जिस सामासिक शब्द का अंतिम (उत्तर) पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इसमें प्रथम पद संज्ञा या विशेषण होता है...

Tatpurush Samas in Hindi: यह लेख तत्पुरुष समास के बारे में है, जो हिंदी व्याकरण में एक महत्वपूर्ण विषय है। यदि आपको किसी शब्द के अर्थ को समझने में दिक्कत होती है या आप बहुत सारे शब्दों को एक साथ जोड़कर नया शब्द बनाना चाहते हैं, तो तत्पुरुष समास आपकी सहायता कर सकता है। इस लेख में हम तत्पुरुष समास की परिभाषा, उसके भेद, और 100 उदाहरण देखेंगे। हम आपको इसे सरल शब्दों में समझाने का प्रयास करेंगे, ताकि आप आसानी से समझ सकें। चलिए, हम तत्पुरुष समास के इस रोचक और मजेदार विषय का अध्ययन करें। आज का लेख है:- "तत्पुरुष समास किसे कहते हैं, परिभाषा और 100 उदाहरण"


तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? (Tatpurush Samas Kise Kahate Hain)

तत्पुरुष समास किसे कहते हैं, परिभाषा और 100 उदाहरण
तत्पुरुष समास किसे कहते हैं?


तत्पुरुष समास की परिभाषा (Tatpurush Samas ki Paribhasha): जिस सामासिक शब्द का अंतिम (उत्तर) पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। इसमें प्रथम पद संज्ञा या विशेषण होता है और अंतिम पद के अनुसार लिंग और वचन का निर्धारण होता है। तत्पुरुष समास में पूर्व पद और उत्तर पद के मध्य कारक चिन्हों (ने, का, की, के, के लिए, से, के द्वारा, में, पर) का लोप होता है।
उदाहरण के लिए "राजमंत्री ने दंड दिया" - इस उदाहरण में दंड देने का काम मंत्री करता है, इसलिए मंत्री प्रधान पद है और अंतिम पद भी। इसलिए राजमंत्री तत्पुरुष समास का एक उदाहरण है।

तत्पुरुष समास के भेद (Tatpurush Samas ke bhed)

तत्पुरुष समास के छः भेद होते हैं:
  1. कर्म तत्पुरुष 
  2. करण तत्पुरुष 
  3. संप्रदान तत्पुरुष 
  4. अपादान तत्पुरुष 
  5. संबंध तत्पुरुष 
  6. अधिकरण तत्पुरुष

1. कर्म तत्पुरुष

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें कर्म कारक की विभक्ति (को) का लोप हो उसे कर्म तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे: 
  • शरणागत (शरण को आगत)
  • मनोहर (मन को हरने वाला)

2. करण तत्पुरुष

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें करण कारक की विभक्ति (से) का लोप हो उसे करण तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे:
  • जन्मरोगी (जन्म से रोगी)
  • धर्मभ्रष्ट (धर्म से भ्रष्ट)

3. संप्रदान तत्पुरुष

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें संप्रदान कारक की विभक्ति (के लिए) का लोप हो उसे संप्रदान तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे:
  • विधानसभा (विधान के लिए सभा)
  • क्रीडास्थल (क्रीडा के लिए स्थल)

4. अपादान तत्पुरुष 

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें अपादान कारक की विभक्ति (से) का लोप हो उसे अपादान तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे:
  • भाग्यहीन (भाग्य से हीन)
  • भयभीत (भय से भीत)

5. संबंध तत्पुरुष

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें संबंध कारक की विभक्ति (का, के, की) का लोप हो उसे संबंध तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे:
  • कृष्णमूर्ति (कृष्ण की मूर्ति)
  • भारतरत्न (भारत के रत्न)
  • राजपुत्र (राजा का पुत्र)

6. अधिकरण तत्पुरुष

वैसे तत्पुरुष समास जिसमें अधिकरण कारक की विभक्ति (में, पर) का लोप हो उसे अधिकरण तत्पुरुष समास कहते हैं।
जैसे:
  • ग्रामवास (ग्राम में वास)
  • मुनिश्रेष्ठ (मुनियों में श्रेष्ठ)
  • घुड़सवार (घोड़े पर सवार)

तत्पुरुष समास के 100 उदाहरण

तत्पुरुष समास के 50 उदाहरण

सामासिक शब्द अर्थ
स्वर्गप्राप्त स्वर्ग को प्राप्त
यशप्राप्त यश को प्राप्त
ग्रामगत ग्राम को गया हुआ
परलोक गमन परलोक को गमन
स्वर्गगत स्वर्ग को गया हुआ
गृहागत गृह को आगत
शरणागत शरण को आगत
मरणासन्न मरण को पहुँचा हुआ
सुखप्राप्त सुख को प्राप्त करने वाला
चिड़ीमार चिड़ियों को मारने वाला
पतितपावन पापियों को पवित्र करने वाला
माखनचोर माखन को चुराने वाला
कष्टापन्न कष्ट को आपन्न (प्राप्त)
संकटापन्न संकट को आपन्न (प्राप्त)
कठफोड़ा काठ को फोड़ने वाला
विद्युतमापी विद्युत को मापने वाला
वयःप्राप्त वय (उम्र) को प्राप्त
पक्षधर पक्ष को धारण करने वाला
दिलतोड़ दिल को तोड़ने वाला
प्राप्तोदक उदक (जल) को प्राप्त
कनकटा कान को कटवाया हुआ
नककटा नाक को कटवाया हुआ
जेबकतरा जेब को कतरने वाला
जगसुहाता जग को सुहाने वाला
सर्वज्ञ सर्व (सब) को जानने वाला
मनोहर मन को हरने वाला
देशनिकाला देश से निकाला
जन्मरोगी जन्म से रोगी
देशनिर्वासित देश से निर्वासित
स्थानभ्रष्ट स्थान से भ्रष्ट

Tatpurush Samas ke Udaharan 

सामासिक शब्द अर्थ
भाग्यहीन भाग्य से हीन
दूरागत दूर से आगत
जन्माध जन्म से अंधा
रणविमुख रण से विमुख
भार रहि भार से रहित
धर्मविमुख धर्म से विमुख
पदच्युत पद से हटाया हुआ
भयमीत भय से भीत
कर्मरहित कर्म से रहित
विधानसभा विधान के लिए सभा
विधान भवन विधान के लिए भवन
क्रीड़ास्थल क्रीड़ा के लिए स्थल
आरामकुर्सी आराम के लिए कुर्सी
आवेदन पत्र आवेदन के लिए पत्र
समाचार पत्र समाचार के लिए पत्र
काकबलि काक (कौआ) के लिए बलि
शपथपत्र शपथ के लिए पत्र
कर्णफूल कर्ण (कान) के लिए फूल
सभाभवन सभा के लिए भवन
पुत्रशोक पुत्र के लिए शोक
डाकमहसूल डाक के लिए महसूल (कर अथवा लगान)
मालगोदाम माल के लिए गोदाम
धर्मभ्रष्ट धर्म से भ्रष्ट
पदभ्रष्ट पद से भ्रष्ट
देशनिकाला देश से निकाला
देशनिर्वासित देश से निर्वासित
स्थानभ्रष्ट स्थान से भ्रष्ट
पथभ्रष्ट पथ से भ्रष्ट
दूरागत दूर से आगत
जन्माध जन्म से अंधा
रणविमुख रण से विमुख
भार रहित भार से रहित
धर्मविमुख धर्म से विमुख
जातिच्युत जाति से च्युत
भयमीत भय से भीत
कर्मरहित कर्म से रहित
मरणोत्तर मरण 'से' उत्तर
लोकोतर लोक 'से उतर
नेत्रहीन नेत्र से हीन
बलहीन बल से हीन
शक्तिहीन शक्ति से हीन
धनहीन धन से हीन
पापमुक्त पाप से मुक्त
कृष्णमूर्ति कृष्ण की मूर्ति
देवमूर्ति देवों की मूर्ति
भारतरत्न भारत के रत्न
सचिवालय सचिव की आलय
देशसुधार देश का सुधार
देशरक्षा देश की रक्षा
देशसेवा देश की सेवा
देशवासी देश के वासी
स्वास्थ्यरक्षा स्वास्थ की रक्षा
गोबरगणेश गोबर का गणेश
ब्राह्मणपुत्र ब्राह्मण का पुत्र
राजपुत्र राजा का पुत्र
राजमाता राजा की माता
राजकन्या राजा की कन्या
वीरकन्या वीर की कन्या
राजभवन राजा का भवन
राजगृह राजा का गृह
अन्नदाता अन्न को देने वाला
अन्नदान अन्न का दान
प्रसंगानुसार प्रसंग के अनुसार
कनकघर कनक (सोने) का घर
श्रमदान श्रम का दान

तत्पुरुष समास से संबंधित प्रश्न (FAQs)

तत्पुरुष समास किसे कहते हैं?
जिस सामासिक शब्द का अंतिम (उत्तर) पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।

तत्पुरुष समास के कितने भेद होते हैं?
तत्पुरुष समास के छः भेद होते हैं:
कर्म तत्पुरुष
करण तत्पुरुष
संप्रदान तत्पुरुष
अपादान तत्पुरुष
संबंध तत्पुरुष
अधिकरण तत्पुरुष

तत्पुरुष समास के 10 उदाहरण क्या हैं?
तत्पुरुष समास के उदाहरण: शरणागत (शरण को आगत), मनोहर (मन को हरने वाला), जन्मरोगी (जन्म से रोगी), धर्मभ्रष्ट (धर्म से भ्रष्ट), विधानसभा (विधान के लिए सभा), क्रीडास्थल (क्रीडा के लिए स्थल), भाग्यहीन (भाग्य से हीन), भयभीत (भय से भीत), कृष्णमूर्ति (कृष्ण की मूर्ति) और भारतरत्न (भारत के रत्न)।

निष्कर्ष

तत्पुरुष समास हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है जो शब्दों के जोड़कर नए शब्द बनाने में मदद करता है। इस लेख में हमने तत्पुरुष समास की परिभाषा और उसके विभिन्न भेदों को विस्तार से देखा है। हमने कर्म तत्पुरुष, करण तत्पुरुष, संप्रदान तत्पुरुष, अपादान तत्पुरुष, संबंध तत्पुरुष और अधिकरण तत्पुरुष समास के उदाहरण भी देखें। 
आशा करते हैं कि यह लेख "तत्पुरुष समास किसे कहते हैं, परिभाषा और 100 उदाहरण" आपको पसंद आया और कुछ नया सीखने को मिला। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद...

इन्हें भी पढ़ें:

About the Author

Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.