टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share)

सवाल उठता है कि टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share), क्या आपको टाटा का सबसे सस्ता शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जगह देनी...

टाटा ग्रुप, भारत के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। हमेशा से ही टाटा ग्रुप ने निवेशकों को अपनी आकर्षित करता रहा है। इसकी कई कंपनियां स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध हैं, और इनमें से कुछ कंपनियों के शेयर की कीमत इतनी कम है कि ये पहली नजर में ही निवेशकों को लुभावनी लगती हैं। लेकिन सवाल उठता है कि टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share), क्या आपको टाटा का सबसे सस्ता शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जगह देनी चाहिए?

आज के इस लेख में, हम टाटा समूह के कुछ सस्ते शेयरों पर गौर करेंगे, इनके निवेश के फायदे-नुकसान का विश्लेषण करेंगे, और आपको बताएंगे कि निवेश करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share)

टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share)
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है (Tata ka Sabse Sasta Share)

टाटा ग्रुप के कुछ सबसे सस्ते शेयरों में शामिल हैं:

कंपनी का नाम शेयर कीमत मार्केट कैप
टायो रोल्स लिमिटेड 98 रु 100 करोड़
टाटा स्टील लिमिटेड 135 रु 1,66,383 करोड़
रालिस इंडिया लिमिटेड 258 रु 5,008 करोड़
टाटा कॉफी लिमिटेड 345 रु 6,440 करोड़
टाटा पावर कंपनी लिमिटेड 358 रु 1,14,313 करोड़
टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड 445 रु 4,660 करोड़
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड 462 रु 65,559 करोड़
टाटा मोटर्स-डीवीआर 544 रु 27,657 करोड़

टाटा ग्रुप के ये शेयर कम कीमत पर उपलब्ध है। संभावित रूप से लम्बे समय में ये भी अच्छे रिटर्न दे सकते हैं।

टाटा के सबसे सस्ते शेयर में निवेश करने के फायदे

  1. कम कीमत: सबसे बड़ा फायदा तो इनका कम कीमत ही है। आप कम पैसों में ही टाटा ग्रुप के शेयर से जुड़ सकते हैं।
  2. ब्रांड और भरोसा: टाटा भारत और विश्व का एक विश्‍वसनीय ब्रांड है जिसका लंबा और मजबूत इतिहास इनका वित्तीय स्थिति है। यह शेयर के भविष्य में अच्छा रिटर्न देने का एक अच्छा कारक हो सकता हैं।
  3. विकास की संभावना: टाटा ग्रुप के कुछ सस्ते शेयर, जैसे टायो रोल्स, विकास की अच्छी संभावनाएं रखते हैं। भविष्य में इनके शेयरों की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।

टाटा के सस्ते शेयरों में निवेश करने के जोखिम

  1. कम कीमत, कम स्थिरता: अक्सर देखा गया है कि कम कीमत वाले शेयर आमतौर पर अधिक अस्थिर होते हैं। उनकी कीमतें तेजी से ऊपर या नीचे जा सकती है।
  2. कम तरलता: कुछ सस्ते शेयरों का लेन-देन कम होता है, जिसका मतलब है कि इन्हें बेचना मुश्किल हो सकता है।
  3. कंपनी का प्रदर्शन: हमेशा याद रखें कि कंपनी का प्रदर्शन शेयर की कीमत को काफी प्रभावित कर सकता है।

निवेश करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

टाटा ग्रुप या अन्य किसी कंपनी के शेयर में निवेश करने से पहले निम्नलिखित कुछ बातों पर ध्यान दें:-
  • सिर्फ शेयर के कम कीमत के चक्कर में न पड़ें। कंपनी का प्रदर्शन, भविष्य की संभावनाएं और रिस्क का गहराई से विश्लेषण करें।
  • विविधीकरण जरुरी है, इसका मतलब है कि अपने पोर्टफोलियो में केवल सस्ते शेयर ही न रखें, कुछ महंगे शेयर पर भी निवेश करें।
  • हमेशा वही राशि निवेश करें जिसे आप खोने का रिस्क उठा सकते हैं।
  • निवेश से पहले वित्तीय सलाह लेना उचित होता है।

टाटा का सबसे सस्ता शेयर से संबधित प्रश्न (FAQs)

1. टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौन सा है?
टाटा का सबसे सस्ता शेयर टायो रोल्स लिमिटेड है। यह कंपनी स्टील रोल बनाने का काम करती है।

2. टाटा का शेयर कैसे खरीदें?
टाटा का शेयर खरीदने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
  1. डीमैट खाता खोलें।
  2. ब्रोकर चुनें।
  3. टाटा का शेयर चुनें।
  4. ऑर्डर लगाएं।
  5. भुगतान करें।
अब आप राशी के अनुसार टाटा का शेयर ओन करते हैं।

निष्कर्ष

टाटा के सबसे सस्ते शेयर में निवेश करना एक अच्छा विकल्प तो हो सकता है, लेकिन इनमें जोखिम भी उतने ही हैं।

यह ब्लॉग सिर्फ सूचना के लिए है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपना रिसर्च करें और जोखिमों को समझें।

शेयर मार्केट से जरुरी लेखों को जरुर पढ़ें :-

About the Author

Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.