सरल वाक्य (Saral Vakya) किसे कहते हैं? इसके 50+ उदाहरण

वैसा वाक्य है जिसमें एक ही क्रिया और एक ही कर्ता होता है। अर्थात् जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य कहते है

 भाषा और व्याकरण में शब्द और वाक्य को सीखना अति आवश्यक है, इसी तरह सरल वाक्य भी वाक्य का एक महत्वपूर्ण भेद है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि "सरल वाक्य किसे कहते हैं" साथ ही इसे गहराई से समझने के लिए, सरल वाक्य के 50+ उदाहरण देखेंगे।

सरल वाक्य किसे कहते हैं? (Saral Vakya Kise Kahate Hain)

सरल वाक्य (Saral Vakya) किसे कहते हैं?
सरल वाक्य (Saral Vakya) किसे कहते हैं?


वैसा वाक्य है जिसमें एक ही क्रिया और एक ही कर्ता होता है। अर्थात् जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं।

सरल वाक्य के दो मुख्य भाग होते हैं:-

कर्ता: कर्ता वह शब्द या शब्द समूह होता है जो क्रिया को लागू करता है।
विधेय: विधेय वह शब्द या शब्द समूह होता है जो कर्ता के द्वारा किए जाने वाले कार्य को व्यक्त करता है।

सरल वाक्य के उदाहरण

  • राम आम खाता है।
  • सूरज खेल रहा है।
  • वे विद्यार्थी हैं।

सरल वाक्यों का प्रयोग

सरल वाक्यों का प्रयोग विभिन्न प्रकार के वाक्यों के निर्माण में किया जा सकता है, जैसे:

1. विधानवाचक वाक्य: विधानवाचक वाक्य वह वाक्य होता है जो किसी बात का कथन करता है। जैसे, "राम खाता है।", "सीता गाती है।"

2. प्रश्नवाचक वाक्य: प्रश्नवाचक वाक्य वह वाक्य होता है जो किसी बात का प्रश्न पूछता है। जैसे, "तुम कौन से कक्षा में हो?"

3. आदेशवाचक वाक्य: आदेशवाचक वाक्य वह वाक्य होता है जो किसी को आदेश देता है। जैसे, "एक गिलास पानी लाओ।"
सरल वाक्यों को सीखना और उनका प्रयोग करना हिंदी भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सरल वाक्य के 10 उदाहरण

  1. मैं एक छात्र हूँ।
  2. मैं प्रतिदिन स्कूल जाता हूँ।
  3. वह क्या करती है?
  4. वह एक चालाक लड़का है।
  5. तितली सुन्दर होती है।
  6. वह एक ईमानदार डॉक्टर है।
  7. पानी गरम है।
  8. बकरी चर रही है।
  9. मुझे यह नहीं पता है।
  10. वह सोहन की बहन है।

    सरल वाक्य के 50+ उदाहरण - Saral Vakya ke Udaharan

    यहाँ सरल वाक्य के 50 उदाहरण दिए गए हैं:
    1. मैं स्कूल में हूँ।
    2. सूरज का भाई खेल रहा है।
    3. बच्चे खुश थे।
    4. वह पढ़ रहा होगा।
    5. मेरा नाम शेखर है।
    6. उसकी गाड़ी काली है।
    7. उसका प्यार झूठा हो सकता है।
    8. मैं खाना खा रही थी।
    9. समय का पहिया चलता है।
    10. उनका यहाँ स्वागत हैं।
    11. मैं एक छात्र हूँ।
    12. वह उच्चतम क्लास में है।
    13. यह एक पवित्र किताब है।
    14. हम दोस्त हैं।
    15. आप और माँ कैसी हैं?
    16. वह गाड़ी चला रहा है।
    17. मेरा नाम राज किशोर है।
    18. वह एक महान शिक्षक है।
    19. यह एक सुन्दर फूल है।
    20. हम सब एक साथ खाना खा रहे हैं।
    21. तुम्हारी आँखें सुंदर हैं।
    22. यह उनका घर है।
    23. वह अपने माता-पिता से प्यार करता है।
    24. हम स्कूल जा रहे हैं।
    25. यह सर्दी का मौसम है।
    26. तुम्हारी हंसी मुझे बहुत अच्छी लगती है।
    27. रात को तारे बहुत चमकते हैं।
    28. मेरा बच्चा खुशी से हंस रहा है।
    29. वह खुशियों में डूबा है।
    30. मेरी किताब टेबल पर थी।
    31. यह एक बड़ा शहर है।
    32. तुम्हारी मुस्कान मेरे दिल को छू जाती है।
    33. उसका बच्चा स्कूल जाता है।
    34. हम रोज़ सुबह योग करते हैं।
    35. वह क्रिकेट खेल रहा है।
    36. तुम्हारा खाना स्वादिष्ट था।
    37. वह अपने दोस्तों के साथ खेत में खेल रहा है।
    38. मेरे पास एक प्यारा कुत्ता है।
    39. आपका मेरे आँगन में स्वागत है।
    40. वह बड़ी बहन है।
    41. तुम बहुत तेज़ दौड़ रहे थे।
    42. यह फल मीठा है।
    43. हम अपने दादाजी के साथ गाँव जा रहे हैं।
    44. तुम्हारी कहानी सुनकर मुझे रोने का मन हुआ।
    45. वह अपने माता-पिता के साथ खुश है।
    46. मेरी बहन बहुत समझदार है।
    47. वह एक बड़ा घर बना रहा है।
    48. हम बहुत देर तक बातें करते रहे।
    49. तुम्हारी मुसीबतें मेरे लिए भी मुश्किल हैं।
    50. यह एक सुंदर दिन है।
    51. वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है।
    52. मेरे दोस्त अच्छे हैं।

    समापन

    सरल वाक्य वैसे वाक्य है जिसमें एक ही क्रिया और कर्ता होते हैं। सरल वाक्य सीखना और इसका प्रयोग करना हिंदी भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप संज्ञा के प्रयोग से सरल वाक्य का निर्माण अच्छे ढंग से कर सकते हैं।
    इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

    About the Author

    Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

    Post a Comment

    Oops!
    It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
    AdBlock Detected!
    We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
    The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.