सर्वनाम वाक्य के 20+ उदाहरण

संज्ञा की पुनरावृति को कम करने के लिए, संज्ञा के स्थान में प्रयोग होने शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, हम, वह, आदि।

 हिंदी भाषा और व्याकरण में सर्वनाम एक महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि यह संवाद को विविध और सहज बनाने में सहयोग करता है। सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के पुनः प्रयोग की संख्या को कम करते हैं और भाषा को संक्षिप्त और स्पष्ट बनाने में सहायक होते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि सर्वनाम किसे कहते हैं और इसके 20 से अधिक उदाहरण देखेंगे जो सर्वनाम को गहराई से समझने में मदद करते हैं।

सर्वनाम किसे कहते हैं?

सर्वनाम वाक्य के 20+ उदाहरण
सर्वनाम वाक्य के उदाहरण

संज्ञा की पुनरावृति को कम करने के लिए, संज्ञा के स्थान में प्रयोग होने शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, हम, वह, आदि।

उदाहरण के लिए, "गणेश को लिखना पसंद है, इसलिए वह डायरी खरीदने गया है।" इस उदाहरण में 'वह' शब्द गणेश के बदले में प्रयुक्त हुआ है, इसलिए 'वह' एक सर्वनाम है। इसीप्रकार "रोहित एक होनहार छात्र है। वह प्रतिदिन पढ़ता है।", "तुम कब खेलने जा रहे हो?", "हमलोग कंप्यूटर नहीं जानते हैं।" - इनमें वह, तुम और हमलोग सर्वनाम हैं।

11 मूल सर्वनाम

Column 1 Column 2
मैं तू
आप यह
वह जो
सो कोई
कुछ कौन
क्या

सर्वनाम वाक्य के 20+ उदाहरण

  1. मैं प्रतिदिन स्कूल जाता हूं।
  2. हमलोग कल घूमने जाएंगे।
  3. वह मनीष है।
  4. वह घर गई है।
  5. मुझे भूख लगी है।
  6. तू मेरा दोस्त नहीं है।
  7. तुम कब घर आओगे?
  8. तेरा घर कहां है?
  9. तुम्हारे माता-पिता कैसे हैं?
  10. तुझे गीता पढ़नी चाहिए।
  11. वह एक अच्छा लड़का है।
  12. वे कल हमारे घर आएंगे।
  13. वह करण का दोस्त है।
  14. उसने एक नई कार खरीदी है।
  15. यह किताब मेरी है।
  16. यह लड़का बहुत अच्छा है।
  17. यह बात सच है।
  18. यह जगह बहुत सुंदर है।
  19. वह लड़की बहुत खूबसूरत है।
  20. ये बातें सही हैं।
  21. ये जगहें बहुत अच्छी हैं।
  22. वे बच्चे बहुत शरारती हैं।
  23. वे फूल बहुत सुंदर हैं।
  24. वे बातें सही हैं।
  25. कोई मुझे बता सकता है कि यह क्या है?
  26. किसी ने मेरे घर में चोरी की है।
  27. कोई बात नहीं, मैं खुद कर लूंगा।
  28. जो मेहनत करता है, वह सफल होता है।

सर्वनाम से संबंधित प्रश्न (FAQs)

1. सर्वनाम किसे कहते हैं?
वैसे शब्द जो संज्ञा के बदले में प्रयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे वह, मैं, तुम, आप, इत्यादि।

2. सर्वनाम के 5 उदाहरण क्या हैं?
सर्वनाम के 5 उदाहरण - मैं, तुम, हमलोग, आप और वह।

3. सर्वनाम क्यों महत्वपूर्ण हैं?
सर्वनाम वाक्य में संज्ञा के पुनरावृत्ति का समाधान हैं। और संवाद को प्रभावशाली बनाता है।

निष्कर्ष

सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृति को कम करता है। आज के इस लेख में हमने सर्वनाम के 20 से अधिक उदाहरण देखे और इसे समझने का प्रयास किया।
आशा है कि यह लेख उपयोगी रहा। इस तरह के और जानकारी भरी पोस्ट के लिए टेलीग्राम चैनल और WhatsApp चैनल ज्वाइन करे।


About the Author

Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.